प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत की। परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण का पहला एपिसोड 6 फरवरी, 2026 को आयोजित किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने छात्रों से एग्जाम, अध्ययन रणनीतियों और पढ़ाई के साथ-साथ शौक को संतुलित करने के बारे में बातचीत की थी।
इस साल PPC 2026 का आयोजन तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी सहित चार अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संवाद के दौरान छात्रों को शौक और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, एग्जाम की तैयारी के उनके तरीके पर भरोसा जताया और बताया कि अंकों को प्राथमिकता न देकर सीखने के परिणामों को महत्व देना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का दूसरा एपिसोड रिलीज हो गया है। बोर्ड एग्जाम के बिना तनाव का माहौल बनाने के लिए छात्रों, टीचर्स और पेरेंट्स के लिए यह एपिसोड ‘मेंटल बूस्टर’ की तरह काम करेगा। परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में एक स्टूडेंट ने भारत में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहें पूछी। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत शानदार जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि घूमने का सपना अपने राज्य से शुरू करें।
परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी न केवल छात्रों के कठिन सवालों के जवाब दिए, बल्कि सोशल मीडिया के दौर में पढ़ाई और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन के बीच बैलेंस बनाने के प्रैक्टिकल गुरु मंत्र भी शेयर करें।
परीक्षा पे चर्चा 2026 का दूसरा एपिसोड आज, 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे शुरू हुआ है। छात्र, पेरेंट्स और टीचर्स इस एपिसोड को देखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ट्यून कर सकते हैं।
;
परीक्षा के नजदीक आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश के करोड़ों छात्रों के साथ 'मन की बात' की। परीक्षा पे चर्चा 2026 (PPC) का दूसरा एपिसोड आज संपन्न हुआ, जिसमें पीएम मोदी ने अनुशासन, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और सफलता के ऐसे अनमोल मंत्र दिए, जो न केवल परीक्षा में बल्कि जीवन की हर जंग में जीत दिलाएंगे।
परीक्षा पे चर्चा 2026: मुख्य हाइलाइट्स
प्रधानमंत्री ने इस संवाद में छात्रों को "एग्जाम वॉरियर" बनने की सलाह दी है। उन्होंने साफ कार्यक्रम में कहा कि एग्जाम के तनाव का कारण नहीं, बल्कि एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए, जिससे सभी छात्र काफी इंप्रेस्ड हुए।
| मुख्य बिंदु | पीएम मोदी का संदेश |
| अनुशासन | बिना अनुशासन के प्रेरणा एक बोझ बन जाती है। |
| स्टार्टअप | स्टार्टअप शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती, बस सही सोच और अच्छे साथियों की जरूरत है। |
| टेक्नोलॉजी (AI) | टेक्नोलॉजी का गुलाम न बनें, बल्कि इसे अपना उपकरण बनाएं। |
| स्वस्थ जीवनशैली | पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि मन और शरीर को ऊर्जा देने के लिए सही डाइट लें। |
अनुशासन: सफलता का असली 'बूस्टर'
पीएम मोदी ने अनुशासन पर जोर देते हुए एक बहुत गहरी बात कही। उन्होंने कहा "प्रेरणा आपको काम शुरू करने में मदद करती है, लेकिन अनुशासन उसे पूरा करने की ताकत देता है।" अक्सर छात्र मोटिवेशनल वीडियो देखकर पढ़ाई तो शुरू कर देते हैं, लेकिन दो दिन बाद वही पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं। पीएम ने सलाह दी कि एक प्रैक्टिकल 'To-Do' लिस्ट बनाएं और उसका सख्ती से पालन करें। अनुशासन ही वह सेतु है जो आपके सपनों को हकीकत से जोड़ता है।
स्टार्टअप और करियर: "अपना बॉस खुद बनें"
स्टार्टअप पर बात करते हुए PM मोदी ने छात्रों की झिझक को दूर किया। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास कोई आइडिया है। आपके पास ऐसे चार दोस्त हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में माहिर हैं, तो अभी से छोटा स्टार्टअप शुरू करने में कोई बुराई नहीं है।
- पैशन और पढ़ाई को जोड़ें: अगर आपको पेंटिंग पसंद है और आप साइंस पढ़ रहे हैं, तो डायग्राम को कलात्मक तरीके से बनाएं। इससे बोरियत भी नहीं होगी और आपकी स्किल्स भी बढ़ेंगी।
- सिर्फ नौकरी के लिए न जिएं: पढ़ाई का मकसद सिर्फ एक अच्छी जॉब पाना नहीं, बल्कि ज्ञान प्राप्त करना और खुद को काबिल बनाना होना चाहिए।
टेक्नोलॉजी और AI: गुलाम नहीं, मालिक बनें
आज के दौर में सोशल मीडिया और AI सबसे बड़ी चुनौती और अवसर दोनों हैं। पीएम ने छात्रों को आगाह किया कि वे तकनीक के गुलाम न बनें।
- डिजिटल डिटॉक्स: दिन में कुछ समय के लिए मोबाइल और गैजेट्स से पूरी तरह दूरी बनाएं।
- AI का सही उपयोग: AI आपका काम आसान कर सकता है, लेकिन आपकी सोचने की क्षमता को खत्म नहीं करना चाहिए। अपनी मौलिकता बचाए रखें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation