IND vs ENG 2nd T20I: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरे मैच की क्या है टाइमिंग, वैभव को मिलेगा मौका? जानें सब कुछ

Last Updated: Sep 16, 2026, 13:03 IST

England vs India 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी T20I सीरीज का दूसरा मैच शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि यह मुकाबला शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा।

क्या दूसरे मैच में वैभव को मिलेगा मौका?
क्या दूसरे मैच में वैभव को मिलेगा मौका?

IND vs ENG 2nd T20I: टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा भारतीय फैंस के नजरिये से अब बेहद खास होने वाला है, जहां पहला T20I मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जो भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था। ऐसे में दूसरे मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जो कि 4 जुलाई को खेला जाना निर्धारित है।

चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाकर भारतीय पारी को संभाला। लेकिन भारतीय पारी खत्म होते ही मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अंपायरों ने मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया था। 

कब शुरू होगा दूसरा T20I मैच

अब क्रिकेट फैंस की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि यह मुकाबला शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा, यानी पहले मैच की तुलना में तीन घंटे पहले, वहीं टॉस 6:30 बजे निर्धारित है ।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आप यहां देख सकते है- 

 

1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर-ली-स्ट्रीट 

रात 10:00 बजे (बारिश के कारण रद्द)

4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर

शाम 7:00 बजे

7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम

रात 10:00 बजे

9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल

रात 10:00 बजे

11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथैम्पटन

शाम 7:00 बजे

 

बता दें कि बारिश के कारण पहला मुकाबला बेनतीजा रहने के बाद दोनों टीमें दूसरे मैच में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में मैनचेस्टर में एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है। 

क्या दूसरे मैच में वैभव को मिलेगा मौका

भारतीय फैंस आयरलैंड दौरे से ही युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रहे है जो कि अभी तक नहीं हो पाया है, ऐसे में उम्मीद थी कि इंग्लैंड दौरे पर पहले टी20I मैच में उनको मौका मिलेगा लेकिन वहां भी लोगो निराशा हाथ लगी।

बता दें कि संजू सैमसन की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि शायद दूसरे मैच में वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल जाये। अब दूसरे मैच में टीम मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।   

दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड।

लास्ट पांच मैचों में कैसी रही है दोनों टीमों की टक्कर

आखिरी पांच T20I मैचों की बात करें तो आखिरी मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ था वहीं उससे पहले के  चार मैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच में इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में भारत अपनी बादशाहत कायम रखने की पूरी कोशिश करेगा।

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More
    First Published: Sep 16, 2026, 13:03 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News