Janmashtami School Holiday 2026: जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा 3 दिनों का लॉन्ग वीकेंड
School Holiday on Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 (शुक्रवार के अवसर पर देशभर के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। शुक्रवार की छुट्टी होने से सभी को लगातार 3 दिनों तक का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। छात्र यहां से ओर डिटेल्स पढ़े।
School Holiday: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही है। इस साल जन्माष्टमी कल यानी 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में ऑफिशियल छुट्टी रहेगी।
इस साल जन्माष्टी शुक्रवार को होने के कारण स्कूलों और कॉलेज के छात्र और टीचर्स के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले सभी लोगों को 3 दिनों की लगातार छुट्टी यानी Long Weekend मिल रहा है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में 4 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।
राज्यवार - Janmashtami 2026 Holiday List
Janmashtami 2026, 4 सितंबर 2026 को होने के कारण अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टियां रखी गई है। इससे जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| राज्य / क्षेत्र | 4 सितंबर (जन्माष्टमी) को छुट्टी की स्थिति | डिटेल्स |
| उत्तर प्रदेश | School Closed | सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे |
| दिल्ली - एनसीआर | Gazetted Holiday | सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च स्कूल बंद |
| राजस्थान | School Closed | राज्य के समस्त शैक्षणिक कॉलेज में सार्वजनिक छुट्टी |
| मध्य प्रदेश | School Closed | स्कूलों व कॉलेजों में शिक्षण कार्य स्थगित |
| बिहार | School Closed | राजकीय व निजी विद्यालयों में छुट्टी घोषित |
| आंध्र प्रदेश व तेलंगाना | Public Holiday | राज्य सरकार द्वारा ऑफिशियल छुट्टी की घोषणा |
| महाराष्ट्र | Gokulashtami | 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 5 सितंबर को दही हांडी उत्सव |
4 सितंबर को छुट्टी से मिलेगा 3 दिनों का 'लॉन्ग वीकेंड'
छात्रों और पेरेंट्स के लिए जन्माष्टमी की यह छुट्टी एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। यह 4 सितंबर को शुक्रवार है, इसलिए जिन स्कूलों में शनिवार और रविवार का साप्ताहिक छुट्टी रहती है, वहां छात्रों को लगातार 3 दिनों यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलेगा:
- 4 सितंबर (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी
- 5 सितंबर (शनिवार): दही हांडी / दूसरा शनिवार
- 6 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
इस Long Weekend के दौरान आप अपने परिवार के साथ सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने, धार्मिक स्थलों के दर्शन करने या घुमने के लिए योजना बना सकते हैं। यह सभी के लिए एक शानदार मौका है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.