नाम Black Box लेकिन रंग अलग, हर प्लेन में क्यों होता है जरुरी, क्या है काम? जानिए सब कुछ : testing niku singh

Last Updated: Sep 8, 2025, 16:00 IST

ब्लैक बॉक्स एक खास रिकॉर्डिंग डिवाइस होता है जो हर विमान में लगाया जाता है। यह फ्लाइट से जुड़ी अहम जानकारियाँ जैसे गति, ऊंचाई, दिशा और पायलट की बातचीत को रिकॉर्ड करता है। दुर्घटना की स्थिति में जांच का सबसे बड़ा सुराग यही होता है। नाम भले ही ब्लैक बॉक्स है, लेकिन इसका रंग नारंगी होता है ताकि आसानी से दिख सके।

Show Key Points

हाल ही में अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हादसे के बाद एक बार फिर ब्लैक बॉक्स (Black Box) सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, जब कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो हादसे से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियाँ ब्लैक बॉक्स में ही दर्ज होती हैं। ऐसे में इसकी भूमिका जांच के लिहाज़ से बेहद अहम हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर ब्लैक बॉक्स क्या होता है, यह कैसे काम करता है, और विमान दुर्घटनाओं की जांच में इसकी क्या भूमिका होती है।

New Tatkal Ticket Booking Rules 2025: तत्काल टिकट के लिए कैसे करें अपना Aadhaar वेरीफाई? ये रहा स्टेप

क्या होता है ब्लैक बॉक्स?  

What Is a Black: किसी विमान में मौजूद "ब्लैक बॉक्स" वास्तव में चमकीले रंग के स्पेशल डिवाइस होता हैं, जिन्हें अत्यधिक टक्कर और आग जैसी परिस्थितियों को सहने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बता दें कि हर कमर्शियल फ्लाइट में दो ब्लैक बॉक्स होते हैं और ये मज़बूत बॉक्स में बंद होते हैं ताकि विस्फोट, आग, पानी के दबाव और तेज़ गति की दुर्घटना के बाद भी सुरक्षित रहें।

किस रंग का होता है ब्लैक बॉक्स?  

What is the colour of black box in aeroplane ब्लैक बॉक्स नाम से भले ही लगता है कि इसका रंग काला होगा, लेकिन वास्तव में यह चमकीले नारंगी रंग का होता है। इसका उद्देश्य दुर्घटना के बाद मलबे में आसानी से ढूंढ़ पाना है। इसका नाम 'ब्लैक बॉक्स' प्रतीकात्मक है, जबकि इसका रंग सुरक्षा के लिहाज़ से चुना गया है।

ब्लैक बॉक्स के दो मुख्य भाग होते हैं:

  • फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR): यह विमान की ऊंचाई, गति, इंजन की शक्ति और उड़ान की दिशा जैसे तकनीकी आंकड़ों को रिकॉर्ड करता है। आधुनिक विमानों, जैसे कि दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787, में यह यंत्र हजारों तकनीकी मापदंडों को दर्ज करता है — पायलट के नियंत्रण इनपुट से लेकर एयर कंडीशनिंग सिस्टम तक।
  • कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR): यह यंत्र कॉकपिट के भीतर की सारी आवाज़ें रिकॉर्ड करता है, जिसमें पायलटों की बातचीत, रेडियो पर संवाद, चेतावनी अलार्म आदि शामिल होती हैं।

ये दोनों रिकॉर्डर 25 घंटे तक की उड़ान से जुड़ी सूचनाएँ लगातार रिकॉर्ड करते रहते हैं, जिससे किसी भी तकनीकी समस्या की पूर्व जानकारी भी जांचकर्ताओं को मिल सकती है।

क्यों फ्लाइट्स में लगा होता है ब्लैक बॉक्स?

जब कोई गवाह जीवित नहीं बचता या विमान का मलबा बेहद क्षतिग्रस्त हो जाता है, तब यही ब्लैक बॉक्स दुर्घटना की सच्चाई सामने लाने का एकमात्र भरोसेमंद माध्यम बनता है। इसमें दर्ज जानकारी के ज़रिए न केवल हादसे के असली कारणों का खुलासा होता है, बल्कि इससे जुड़े विश्लेषण से विमानन उद्योग में सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाया जाता है, पायलटों की प्रशिक्षण विधियों में बदलाव होते हैं और विमानों की डिज़ाइन में भी सुधार किया जाता है। इन सब प्रयासों की बदौलत भविष्य में संभावित हादसों को रोका जा सका है।

 

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More
First Published: Aug 11, 2025, 12:20 IST
Get here latest daily, weekly and monthly Current Affairs and GK in English and Hindi for UPSC, SSC, Banking, Railway, Defence and exams. Download Jagran Josh Current Affairs App.

Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app

AndroidIOS

Trending

Latest Education News